Ranchi: बिहार झारखंड में दूध सप्लाई करने वाली प्रमुख कंपनी सुधा डेयरी ने अपने गाय के दूध से लेकर क्रीम वाले दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है. कीमतों में 2 से लेकर 4 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है. नई कीमतें आज से ही लागू हो गई है. आने वाले दिनों में मेधा, अमूल और Osam जैसे डेयरी भी अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकते हैं.



















































