VINAY CHOUBEY ARRESTED : डेढ़ दशक में पहली बार ACB ने किसी IAS को किया गिरफ्तार

0
221

Ranchi: शराब घोटाला मामले में सीनियर IAS विनय चौबे को ACB ने अरेस्ट कर लिया है. मंगलवार को लंबी पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है. एसीबी ने राज्य में पिछले डेढ़ दशक में पहली बार किसी आईएएस के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की है.

बात करें विनय कुमार चौबे के करियर की तो वर्तमान में वे पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव हैं. इससे पहले वह झारखंड के उत्पाद विभाग के सचिव और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं.

बता दें की उनके घर पर एसीबी की टीम ने मंगलवार सुबह दबिश दी थी. इसके बाद पूछताछ के लिए उन्हें एसीबी के रांची स्थित कार्यालय लाया गया था. जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई थी.

इसके कुछ घंटे बाद राज्य के उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को भी बुलाकर पूछताछ की गई थी. विनय चौबे की गिरफ्तारी से झारखंड के अधिकारियों में हड़कंप है. वहीं बीजेपी को भी सरकार को घेरने का मौका मिल गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here