आतंकी संगठन मचा सकते हैं उत्पात, NIA ने जारी किया हाई अलर्ट

0
134

New Delhi: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की साइबर यूनिट ने सोशल मीडिया पर भारत विरोधी गतिविधियों की निगरानी तेज कर दी है और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. एनआईए को सूचना मिली है कि जिहादी संगठन त्योहारों के दौरान देश भर में विभिन्न स्थानों पर आतंक फैलाने की कोशिश कर सकते हैं. दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसी को ये इनपुट बिहार के एक प्रवासी मजदूर से पूछताछ के बाद मिले थे, जिसे एनआईए ने अप्रैल में तमिलनाडु से गिरफ्तार किया था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को ईटीवी भारत को बताया, “हमें जानकारी मिली है कि आतंकी संगठन विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल के जरिये हिंसा भड़का रहे हैं.”

इसे पढ़ें- Bihar Election: टिकट की चाहत, प्रशांत किशोर से मिली पवन सिंह की पत्नी ज्योति

आतंक फैलाने की हो सकती है साजिश

खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है, क्योंकि भारत की सुरक्षा के लिए हानिकारक ताकतें त्योहारी सीजन के दौरान आतंक फैलाने की कोशिश कर सकती हैं. अधिकारी ने आगे कहा, “पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है. सभी राज्य पुलिस बलों को अधिकतम सतर्कता बनाए रखने को कहा गया है.” बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इसी साल अप्रैल में तमिलनाडु के चेंगलपट्टू से अखलातुर उर्फ ​​मोहम्मद अखलाक मुजाहिद को गिरफ्तार किया था. एनआईए की जांच के अनुसार, बिहार के कटिहार जिले का निवासी अखलातुर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल था.

इसे भी पढ़ें- चिराग की पार्टी को झटका, प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here