सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद को लेकर रांची के कांके, टाटीसिल्वे सहित कई इलाकों में प्रदर्शन

1
237

Ranchi: डोरंडा-सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद को लेकर आदिवासी बचाओ मोर्चा और केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा ने 4 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया. इसके समर्थन में आज सुबह से ही रांची के कांके, टाटीसिल्वे सहित कई इलाकों में प्रदर्शन हुए और दुकानों को बंद कराया गया. बंद समर्थकों ने कई स्थानों पर सड़कों को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. बंद से पहले सोमवार शाम को रांची में मशाल जुलूस भी निकाला गया था. प्रदर्शनकारी सिरमटोली सरना स्थल के पास बने फ्लाईओवर रैंप को हटाने की मांग कर रहे हैं.

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here