Srinagar: भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है. श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जा रही है, जो कश्मीर घाटी की पहली सेमी-हाईस्पीड ट्रेन होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून 2025 को इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे, और आम जनता के लिए इसकी सेवा 7 जून से शुरू हो जाएगी.
प्रमुख विशेषताएं और रूट विवरण
यह ट्रेन करीब 190 किलोमीटर की दूरी को केवल 3 घंटे में तय करेगी. ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी, मंगलवार को अवकाश रहेगा. खास बात यह है कि यह ट्रेन विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज और भारत के पहले केबल-आधारित अंजि ब्रिज से होकर गुजरेगी.
ट्रेन का टाइम टेबल और नंबर
कटरा से श्रीनगर:
ट्रेन 26401: सुबह 8:10 बजे प्रस्थान, 11:08 बजे श्रीनगर आगमन
ट्रेन 26403: दोपहर 2:55 बजे प्रस्थान, 5:53 बजे श्रीनगर आगमन
श्रीनगर से कटरा:
ट्रेन 26404: सुबह 8:00 बजे प्रस्थान, 10:58 बजे कटरा आगमन
ट्रेन 26402: दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान, 4:58 बजे कटरा आगमन
सभी ट्रेनों का बनिहाल में 2 मिनट का ठहराव रहेगा.
किराया विवरण
दो कैटेगरीज में यात्रा संभव है:
एसी चेयर कार (CC): ₹660 से ₹880 तक
एग्जीक्यूटिव चेयर कार (EC): ₹1270 से ₹1515 तक
यह ट्रेन यात्रा के समय को कम करने के साथ-साथ पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगी.



