Jhar Media: मणिपुर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं. दरअसल मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद राज्य के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे. इन प्रदर्शनों के चलते इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, काकचिंग और विष्णुपुर जिलों में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं. साथी इन पांच जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद रखने का निर्णय लिया गया है ताकि अफवाहों पर लगाम लगाई जा सके.
अमित शाह ले रहे जानकारी
वही हालात पर केंद्रीय गृह मंत्रालय भी नजर बनाए हुए है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद वहां के सीएम और अधिकारियों से हालात की जानकारी ले रहे हैं. तनाव को कम करने की राज्य सरकार तमाम कोशिश कर रही हैं. तनावपूर्ण जिलों में अर्ध सैनिक बलों की तैनाती भी कर दी गई है.
मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी की अफवाह
बता दें की इंफाल क्षेत्र में शनिवार को मैतेई समूह के पांच अरमबाई टेंगोल स्वयंसेवकों की गिरफ्तारी की अपवाह के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ गया. गिरफ्तारी की खबर फैलते ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई.



