Pakud News: बाथरूम के कमोड में घुस बैठा था कोबरा, हड़कंप

0
710

Pakud : जिले के महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में एक मकान के शौचालय में जहरीला कोबरा सांप निकलने से परिजनों में हड़कंप मच गया. मकान मालिक ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर घने जंगल में छोड़ दिया.

शौचालय में छिपा था कोबरा

महेशपुर निवासी विनोद भगत ने वन विभाग को सूचना दी कि उनके घर के बाथरूम में एक विशाल कोबरा घुस गया है. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वन कर्मी मोहम्मद असराफुल शेख ने बताया कि सांप बाथरूम के कमोड में छिपा हुआ था. उन्होंने बताया कि कोबरा संभवतः तीन-चार दिन पहले किसी तरह मकान में घुस गया था और शौचालय की टंकी में फंस गया था.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here