Jhar Media: उत्तराखंड के उत्तरकाशी से दिल को दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां हर्षिल के धराली में बादल फटा, जिससे तबाही मच गई. हादसे में 12 लोगों के मलबे में दबने की सूचना है. वहीं 60 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है. बादल फटने का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे महज 20 सेकंड में सबकुछ तबाह हो गया. वीडियो में लोग चीखते नजर आए.

बाद में-
बताया जा रहा है कि बादल फटने से खीरगाड़ का जलस्तर बढ़ने से कस्बा धराली खीरगाड़ में भारी मलबा भी तेजी से बहता चला आया. इससे कस्बे के कई घरों को नुकसान पहुंचा है. इस घटना में 60 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका व्यक्त की जा रही है.



