अमेरिका में बोले राहुल गांधी, भारत में लोकतंत्र को है खतरा, बीजेपी ने बताया देशद्रोही

0
247

Jhar Media :लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश में जाकर भारत के लोकतंत्र पर टिप्पणी की है. इस बार उन्होंने कोलंबिया के ईआईए विश्वविद्यालय में बोलते हुए कहा कि, भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र पर हमला है.

राहुल गाँधी ने क्या कहा

राहुल गांधी ने कहा कि, भारत की असली ताकत उसकी विविधता में है जहां कई धर्म, भाषाएं और परंपराएं हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि, लोकतांत्रिक प्रणाली ही इन सभी आवाजों को जगह देती है लेकिन इस सिस्टम पर हर तरफ से हमला हो रहा है.

बीजेपी ने किया पलटवार

राहुल गाँधी के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है, बीजेपी ने राहुल गाँधी को देशद्रोही करार दिया है, बीजेपी का कहना की राहुल विदेशी धरती से भारत को हमेशा बदनाम करते हैं, यह उनकी आदत है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here