Jhar Media: हज़ारीबाग के गोंदलपुरा अदानी कोल ब्लॉक परियोजना को लेकर मंगलवार को प्लस टू हाई स्कूल, बड़कागांव में जनसुनवाई से पहले जमकर बवाल हुआ है. ग्रामीणों ने विरोध मार्च निकालकर जमकर नारेबाजी की, और जनसुनवाई को बंद कर दिया है. जनसुनवाई के लिए तैयार स्थल पर भी तोड़फोड़ की गई. ग्रामीणों ने कुर्सियों और अन्य सामान को भी तोड़ दिया.



