BJP में ‘नबीन’ युग की शुरुआत, पीएम मोदी बोले- मैं एक कार्यकर्ता, नितिन नबीन हैं मेरे बॉस

0
133

Jhar Media: बीजेपी को 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है. नितिन नबीन की दिल्ली स्थित बाीजेपी मुख्यालय में ताजपोशी की गई. पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद सौंपा. नितिन नबीन बीजेपी के पहले युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं, और इससे पहले वे बिहार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. ताजपोशी को लेकर बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है. इस मौके पर देशभर से बीजेपी के मुख्यमंत्री,वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज से नबीन मेरे बॉस हैं, और मैं पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं.

इसे भी पढ़ें- बड़कागांव में अडानी कंपनी की जनसुनवाई में बवाल, हथियार लहराते दिखे लोग

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here