कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से 16 मजदूरों की मौत, बचाव अभियान पूरा

0
61

Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला स्थित ब्रेस ब्रिज के पास निर्माणाधीन बहुमंजिला गोदाम का शेड ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है. अधिकारियों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की.

25 जून को हुई थी घटना

यह हादसा 25 जून को हुआ था, जब निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक भरभराकर गिर गया. उस समय वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए. सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया.

हादसे में 33 लोग हुए प्रभावित

कोलकाता पुलिस के अनुसार, हादसे में कुल 33 लोग प्रभावित हुए. इनमें 16 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 17 घायल हुए. घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से चार लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है.

रेस्क्यू अभियान पूरा

प्रशासन ने बताया कि मलबा हटाने और फंसे लोगों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया गया. घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here