वेनेजुएला में भीषण भूकंप से भारी तबाही, एक मिनट में दो बार कांपी धरती

0
190

Jhar Media: दक्षिण अमेरिकी देश Venezuela में बुधवार को एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 और उसके तुरंत बाद आए दूसरे झटके की तीव्रता 7.5 दर्ज की गई. दोनों भूकंप पिछले 100 वर्षों में देश में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में शामिल बताए जा रहे हैं.

Also Read –भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में महापंचायत, प्रशांत किशोर परिजनों से मिले

काराकास में सबसे अधिक तबाही

भूकंप का सबसे अधिक असर राजधानी Caracas और आसपास के इलाकों में देखा गया, जहां कई इमारतों को नुकसान पहुंचा तथा कुछ भवन ढह गए. राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं. सरकार ने आपातकालीन राहत अभियान शुरू कर दिया है.

Also Read – एसिड अटैक पीड़ित राहुल कुमार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 15 लाख रुपये मुआवजे का आदेश

10 हजार लोगों के मारे जाने का अनुमान

मीडिया रिपोर्टों और प्रारंभिक आकलनों में बड़े पैमाने पर जनहानि की आशंका जताई गई है. हालांकि मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या अभी जारी नहीं की गई है. अमेरिकी एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि हताहतों की संख्या 10 हजार से अधिक हो सकती है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here