Jhar Media: यूपी के कौशांबी जिले से हैरान करने वाला एक मामला सामने आ रहा है. जहां करारी थाना क्षेत्र के गांव में पैसों की लालच में अंधे हुए मां-बाप ने अपनी ही नाबालिग 13 वर्षीय बच्ची का एटा के रहने वाले व्यक्ति से सौदा कर दिया. दरिंदा लगातार तीन दिनों तक नाबालिग की आबरू लूटता रहा. जैसे तैसे नाबालिग दरिंदे की चंगुल से छूट है घर वापस आई तो उसे ईंट मार कर भगा दिया गया. इसके बाद बच्ची अपने बुआ के घर पहुंची फिर पुलिस से शिकायत की गई है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पीड़ित की माने तो उसके मां-बाप ने खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया था.
इसे पढ़ें- शपथ ऐसी की PM मोदी ने रामपाल कश्यप को खुद पहनाए जूते
उसके बाद गांव के ही रहने वाले कमलेश के माध्यम से इटावा के रहने वाले कर्मवीर यादव के साथ गाड़ी में बिठाकर भेज दिया. जब उसकी नींद खुली तो वह इटावा में कर्मवीर के घर में थी. उसके पहुंचने पर कर्मवीर ने बताया उसके मां-बाप से उसने 5 लाख रुपए में उसे खरीदा है, और लगातार तीन दिनों तक दरिंदे ने उसके हाथ पैर बांधकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा है. इस बीच किसी तरह से हुआ घर की दीवार कूदकर ट्रेन के जरिए जब अपने घर वापस आई तो उसके परिजनों ने उसे ईंट मार कर भगा दिया और कहा कर्मवीर के पास चली जाओ इसके बाद अपने बुआ के घर पहुंची और पुलिस को आप बीती बताई. वहीं इस पूरे मामले में सीओ अभिषेक सिंह का कहना था कि मामला संज्ञान में आया है पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा पुलिस टीमों का गठन कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.
इसे पढ़ें- जमीन का नेचर बदल किया जा रहा खेल, बाबूलाल ने हेमंत सरकार की भूमिका पर खड़े किए सवाल
मुकदमा दर्ज कराने के बाद पीड़िता से बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने भी बातचीत की. इस दौरान उसने बताया कि खरीदने का आरोपी उसको एक कमरे में बंद किए हुए था. हाथ-पैर बांधकर उसने कई बार दुष्कर्म किया. विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पिटाई करता था. 16 मार्च की रात को मौका पाकर वह दीवार फांदकर किसी तरह भाग निकली.



