NEET UG- 2026 दोबारा परीक्षा की नई तारीख घोषित, 21 जून को होगा एग्जाम

0
61

New Delhi: National Testing Agency ने NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा को लेकर नई तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। एजेंसी के अनुसार अब NEET UG 2026 परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा को कथित अनियमितताओं और पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद लाखों अभ्यर्थी नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे।

NTA ने बताया कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है, ताकि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ दोबारा आयोजित किया जा सके। एजेंसी ने यह भी कहा है कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को पहले से अधिक सख्त बनाया जाएगा।

परीक्षा से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइन, एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से NTA की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here