Jhar Media: देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव और मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध जैसे हालात का असर अब भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है।
मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के बाद यह पहली बार है जब भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों द्वारा जारी नए रेट शुक्रवार 15 मई 2026 की सुबह से लागू हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी आने के कारण यह फैसला लिया गया है। आने वाले दिनों में हालात सामान्य नहीं हुए तो कीमतों में और बदलाव संभव माना जा रहा है।
हाल ही में Narendra Modi ने भी देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करने, कार पूलिंग अपनाने और जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की बात कही थी। इसके बाद से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की अटकलें तेज हो गई थीं।
इसे पढ़ें – ब्रिक्स देशों का शिखर सम्मेलन, दिल्ली में दो दिनों तक होगा मंथन
नई कीमतों के लागू होने के बाद आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। परिवहन खर्च बढ़ने से आने वाले दिनों में रोजमर्रा की चीजों के दामों पर भी असर देखने को मिल सकता है।



