18 मई तक झारखंड में बदलता रहेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी

0
60

Ranchi : मौसम विभाग ने 17 और 18 मई को झारखंड के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन दिनों 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में वज्रपात, गरज-चमक और बारिश भी हो सकती है।

17 मई को धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ और रांची जिले में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं 18 मई को धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची और चतरा जिले के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने सलाह दी है कि तेज आंधी और वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here