रांची- नन्हीं अदिति की तलाश तेज, पुलिस ने रखा 50 हजार का इनाम

0
78

Ranchi: सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर खोरहा टोली से लापता 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे की तलाश तेज कर दी गई है. बच्ची पिछले कई दिनों से गायब है, जिसके बाद रांची पुलिस ने उसके बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बच्ची के संबंध में किसी भी तरह की सूचना तुरंत साझा करें.

सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय

अधिकारियों का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की  पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. मामले को लेकर इलाके में चिंता का माहौल है और लगातार बच्ची की सकुशल बरामदगी की मांग उठ रही है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में मौसम का डबल अटैक, कई इलाकों में वज्रपात के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

पुलिस ने जारी किया नंबर

रांची पुलिस ने बच्ची अदिति पांडे से जुड़ी जानकारी के लिए चार अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं. इनमें रांची एसएसपी, सिटी एसपी, सदर डीएसपी और सदर थाना प्रभारी के नंबर शामिल हैं.

• रांची SSP : 9431706136

• सिटी SP : 9431706137

• सदर DSP : 9431102090

• सदर थाना प्रभारी : 9431706160

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here