तेलुगू फिल्मों के स्टार भरत कांत की सड़क दुर्घटना में मौत

0
64

Entertainment Desk: हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। तेलुगू फिल्‍मों के पॉपुलर एक्‍टर और यूट्यूबर भरत कांत की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। रविवार तड़के शहर के आउटर रिंग रोड (ORR) पर एग्जिट नंबर-12 के पास बोंगुलुरु में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में टॉलीवुड और उनका एक कैमरामैन शामिल है। जिस कार में वे सफर कर रहे थे, उसने एक ट्रक को पीछे से टक्‍कर मारी। यह दुर्घटना इतनी जबरदस्‍त थी कि कार के परखच्‍चे उड़ गए।

इसे पढ़ें – रांची- नन्हीं अदिति की तलाश तेज, पुलिस ने रखा 50 हजार का इनाम

आदिबाटला पुलिस के मुताबिक, 31 साल के भरत कांत और कैमरामैन त्रिलोक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्‍थल से सामने आई तस्‍वीर और वीडियो दहला देने वाले हैं। ट्रक और कार की यह टक्‍कर बहुत भीषण थी।

इसे झारखंड में मौसम का डबल अटैक, कई इलाकों में वज्रपात के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here