Jhar Media: मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव खपरपुर के एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मरने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे हैं.सभी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर मामला सुसाइड का है. मौके पर दीवाल और कॉपी पर लिखा सुसाइड नोट और एक वीडियो भी मिला है.
परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी
एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने मीडिया को पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मथुरा के गांव खपरपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले हैं. घर के मुखिया का नाम मुकेश है और वह खेती करता था.सभी के शव घर के कमरे में अंदर पाए गए. पड़ोस में मुकेश के भाई रहते हैं,उन्होंने आज जब सुबह कोई हरकत न होने पर घर जाकर देखा तो घर अंदर से बंद था.दीवार फांदकर गए मुकेश के भाई ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर पांचों के शव पड़े हुए थे.
























































