Jhar Media: बड़ी खबर सोनपुर से आ रही है, जहां एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। इतना ही ससुरालियों ने युवती की हत्या कर उसके शव को मायके ले जाकर दरवाजे के सामने फेंक दिया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपियों को घर के सामने शव फेंकते हुए देखा जा सकता है।
ससुराल पक्ष पर आरोप
युवती के परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। उनकी तरफ से लगातार दहेज के लिए रुपये की डिमांड की जाती थी। कई बार रुपये दिए भी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने गला दबाकर युवती की हत्या कर दी।


