रांचीः दोपहर 2 बजे के बाद फिर वज्रपात और तूफान के आसार

0
465
तूफान

Ranchi: झारखंड में बीते 24 घंटे में राजधानी रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ जमकर बारिश हुई. लेकिन अभी ये रुकनेवाला नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार आज यानी सोमवार दोपहर दो बजे के बाद से मौसम बिगड़ने की संभावना है. दोपहर तीन बजे के बाद से रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. राजधानी के कांके, धुर्वा और हीनू क्षेत्रों में भारी बारिश और बिजली गिरने की विशेष आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, बोकारो और देवघर सहित कई जिलों के लिए तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है, जिससे पेड़ और खंभों के गिरने का खतरा बना हुआ है. जहां एक ओर बारिश ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है, वहीं दूसरी ओर गर्मी से कुछ राहत भी मिली है. रांची का अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जो सामान्यतः 40 डिग्री के आसपास रहता है. अन्य जिलों में भी तापमान घटकर 34 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here