Ramgarh: गोला प्रखंड की पूरबडीह निवासी काजल शंखवार ने सरस्वती शिशु विद्यामंदिर बाघमारा में प्राथमिक सहायक शिक्षक पद पर योगदान दिया. इसपर काजल शंखवार ने कहा कि शिक्षा से बढ़कर कोई राष्ट्र धर्म नहीं है. जो जिम्मेवारी दी जाएगी, ईमानदारी पूर्वक निभाना कर्तव्य है. कड़ी मेहनत करने वालों को सफलता देर ही सही, लेकिन जरूर मिलती है. उन्होंने शिशु मंदिर परिवार का आभार व्यक्त किया.
बाघमारा अंचलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं
योगदान के साथ ही स्थानीय बाघमारा अंचलाधिकारी बालकिशोर महतो से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. मौके पर अंचलाधिकारी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “शिक्षक समाज का आईना होता है. पूर्ण विश्वास है कि आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगी.”
इन्होंने दी बधाई
मौके पर स्थानीय झामुमो नेता रंजीत महतो, पत्रकार राजू वर्मा, उपेंद्र शंखवार, मोनिका पटेल और सपनिल शंखवार उपस्थित रहे। उनके शिक्षक पद पर चयन होने पर अजय नीरज, फणींद्र महतो, सन्नु कुमारी, सौम्या नीरज, सिया नीरज आदि ने शुभकामनाएं दीं।





















































