लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन “सामाजिक सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया गया

0
261

Ranchi: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन बुधवार को पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर प्रदेश राजद कार्यालय में 78 पाउंड का केक काटा गया, जिसे पार्टी के चुनाव चिन्ह “लालटेन” से सजाया गया था. पार्टी ने इस दिन को “सामाजिक सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया और झोपड़पट्टियों में रहने वाले गरीब बच्चों और महिलाओं के बीच फल, मिठाई और भोजन का वितरण किया.

राजद प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा कि लालू यादव सामाजिक न्याय और परिवर्तन के प्रतीक हैं. उन्होंने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया है. उन्होंने हजारों कार्यकर्ताओं को राजनीतिक अवसर प्रदान कर उन्हें विधायक और सांसद बनाया.

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राज्यभर में जरूरतमंदों को फल, कपड़े, किताबें और भोजन बांटा गया. इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, महासचिव मनोज पांडेय, आबिद अली, विक्रम यादव, सुनीता चौधरी, संजय यादव सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. जन्मदिन के इस आयोजन ने पार्टी के सामाजिक सरोकार को रेखांकित किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here