झारखंड शराब घोटाला: ऑटोमोबाइल व्यवसायी विनय कुमार सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

0
541

Ranchi: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में रांची के प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल व्यवसायी विनय कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है. एसीबी की ओर से अदालत में यह मांग की गई थी, क्योंकि कई बार समन भेजे जाने के बावजूद विनय कुमार सिंह जांच में शामिल नहीं हुए. माना जा रहा है कि वे गिरफ्तारी के डर से अब तक सामने नहीं आए हैं.

जानकारी के अनुसार, विनय कुमार सिंह ने 29 मई को अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई 20 जून को होनी है. एसीबी की सक्रिय जांच में अब तक निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे, संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, पूर्व जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास, जीएम सुधीर कुमार और कर्मचारी नीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इनमें से विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को 20 मई को, जबकि अन्य तीन आरोपियों को 21 मई को गिरफ्तार किया गया था. घोटाले की जांच अभी भी जारी है और कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here