तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम: आधार लिंक और OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य

0
488
ट्रेन

Ranchi: रेलवे बोर्ड ने तत्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाने और दलालों पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट केवल उन्हीं यात्रियों को मिलेंगे जिनका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होगा. इसके अलावा, 15 जुलाई 2025 से टिकट बुकिंग के दौरान मोबाइल OTP वेरिफिकेशन भी जरूरी कर दिया गया है. इन बदलावों का मकसद असली यात्रियों को प्राथमिकता देना और टिकट एजेंटों की मनमानी रोकना है.

रेलवे ने एजेंटों की बुकिंग पर भी रोक लगाई है। अब एजेंट तत्काल टिकट खुलने के 30 मिनट तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे. एसी क्लास के लिए सुबह 10:00 से 10:30 और नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक एजेंट बुकिंग नहीं कर पाएंगे. इससे आम यात्रियों को पहले टिकट बुक करने का अवसर मिलेगा.

CRIS और IRCTC को इस नए सिस्टम को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अभी से IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करें और OTP वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें. ये सुविधाएं IRCTC वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here