रेंट पर दिया फ्लैट…CCL अफसर ने जमाया कब्जा, कोर्ट के आदेश पर वापस मिला

0
200

Ranchi: कांके रोड में अवैध रूप से कब्जा कर रखे फ़्लैट को कोर्ट के आदेश के बाद खाली कराया गया है नमिता मुखर्जी जिनके पति तपन मुखर्जी सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद से सेवा निवृत्त हुए थे।वर्ष 2020 में उनका निधन हो गया। पति के देहांत के बाद नमिता मुखर्जी अपने फ्लैट संख्या 303 C,कांके रोड,गोंदा थाना क्षेत्र में वापस शिफ्ट होना चाहती थीं।

लेकिन इस फ्लैट पर सीसीएल के एक पदाधिकारी अनिल कुमार ने अवैध रूप से क़ब्जा कर रखा था। शुरुआत में कुछ महीनों तक उन्होंने किराया दिया,लेकिन पिछले चार सालों से न तो किराया दिया और न ही फ्लैट खाली कर रहे थे। नमिता मुखर्जी ने बार-बार अनुरोध किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अंततः उन्हें न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

कोर्ट के आदेश के बाद स्थानीय प्रशासन और गोंदा थाना पुलिस की मौजूदगी में अनिल कुमार से फ्लैट को खाली कराया गया। साथ ही कोर्ट ने करीब 5 लाख रुपये का बकाया किराया चुकाने का आदेश भी अनिल कुमार के खिलाफ दिया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here