बिहार में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, सीएम नीतीश कुमार ने खाते में भेजे 10- 10 हजार

0
297

Patna: बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में 2500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई. सीएम नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक चयनित महिला को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी.

जिला स्तर पर भी वितरण की होगी प्रक्रिया

यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होगा, जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, साथ ही मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. राज्य के सभी जिलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जहां जिला स्तर पर राशि वितरण की प्रक्रिया होगी.

महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है उद्देश्य

बिहार में अब तक मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1 करोड़ 56 लाख से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है. आज के इस चरण में 25 लाख नई महिलाओं को जोड़ा जा रहा है, जिसके बाद कुल लाभार्थी संख्या 1 करोड़ 81 लाख से अधिक हो जाएगी. योजना का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की कम से कम एक महिला सदस्य को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाना है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here