रांची के अशोक नगर में बिल्डर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बॉडीगार्ड को लगी गोली

0
77

Ranchi :राजधानी रांची के अशोक नगर रोड नंबर 5B में गुरुवार देर रात करीब 2 बजे बिल्डर निशीथ केसरी के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, दो अपराधी मौके पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

बॉडीगार्ड ने की जवाबी फायरिंग

बताया जा रहा है कि हमले के दौरान मौके पर मौजूद बॉडीगार्ड ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान अपराधियों की गोली लगने से बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस को कई खोखे मिले हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

Also Read – ट्रंप का दावा, हॉर्मुज खुलेगा, युद्ध हुआ खत्म

फिलहाल फायरिंग के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here