रांची में महिला के चेहरे पर कालिख पोतकर घुमाया, दो आरोपी गिरफ्तार

0
302

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रांची जिले में एक पड़ोसी ने 28 वर्षीय महिला के चेहरे पर कथित तौर पर कालिख पोतकर उसे सार्वजनिक रूप से घुमाया। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के भाभानगर कॉलोनी की बताई जा रही है।

इसे पढ़ें: HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती का अचानक इस्तीफा, बाजार में हलचल

मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक युवक और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज सिंह उर्फ पंकज (25) और संतना कुमारी (23) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: नालंदा के शीतला मंदिर मेले में भगदड़, आठ श्रद्धालुओं की मौ’त

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here