पवन सिंह को हरियाणा महिला आयोग से राहत, अंजलि राघव ने वापस ली शिकायत

0
84

Entertainment Desk: भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को हरियाणा महिला आयोग से बड़ी राहत मिली है। अभिनेत्री अंजलि राघव ने उन्हें माफ करते हुए अपनी शिकायत वापस ले ली है, जिसके बाद आयोग ने पवन सिंह का नाम इस मामले से हटा दिया है। इस घटनाक्रम के बाद पवन सिंह को चल रहे मामले में राहत मिल गई है।

हालांकि, अंजलि राघव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने उनकी निजी तस्वीरें और मोबाइल नंबर आपत्तिजनक वेबसाइट्स पर अपलोड कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस मामले से उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें- स्कूल के बाद नहीं गए घर, तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौ’त

अंजलि राघव ने कहा कि वह इस मामले को अब आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं, लेकिन जिन्होंने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, इस पूरे मामले के बाद पवन सिंह को बड़ी राहत मिली है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here