Dhanbad: झारखंड के धनबाद जिले में स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की मुनीडीह कोल वाशरी में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कोयले की स्लरी में दबने से चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतकों की पहचान मानीक बाउरी, दिनेश बाउरी, दीपक बाउरी और मइरा गोप के रूप में की गई है। घटना के बाद वाशरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कामकाज तुरंत रोक दिया गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ बल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। जेसीबी मशीनों की मदद से स्लरी और मलबा हटाकर मजदूरों के शव बाहर निकाले गए।
प्रशासन द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि कहीं और मजदूर स्लरी में फंसे तो नहीं हैं। मौके पर लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।
Also Read- 7 साल की उम्र में कमाल: रांची के इशांक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और गम का माहौल है। स्थानीय लोगों और मजदूरों में आक्रोश भी देखा जा रहा है, वहीं प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।



