अमरनाथ यात्रा के लिए 20 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, जय बाबा बर्फानी के जयघोष

0
72

Ranchi : विश्व हिंदू परिषद रांची विभाग के सह मंत्री रोबिन कुमार महतो के नेतृत्व में सोमवार, 6 जुलाई 2026 को रातू से 20 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के परिजनों ने सभी यात्रियों को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं मंगलकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी।

ये श्रद्धालु हुए रवाना

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं में ज्योति कुमार, अनिल यादव, रणधीर कुमार, अजीत कुमार, संतोष बैठा, भीम साव, धीरंजन कुमार, कन्हैयालाल, राहुल कुमार, शिवम कुमार, चरण पंडित, रजनीश कुमार, कृष्णावती नगेसिया, सत्यवती नगेसिया, सुलोचना टोप्पो, चंदा रानी और रेणु सांगा सहित कुल 20 श्रद्धालु शामिल हैं।

रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने कहा कि अमरनाथ यात्रा उनके लिए केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मिक शांति और जीवन में नई प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर है। विदाई के दौरान “जय बाबा बर्फानी” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना करते हुए बाबा बर्फानी से सभी के मंगल की प्रार्थना की।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here