अहमदाबाद सीरियल में आया गुजरात हाईकोर्ट का फैसला, 38 को फांसी और 11 को उम्रकैद 

0
63

Jhar Media: गुजरात हाईकोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों के मामले में मंगलवार को अपना फैसला सुनाया है. 26 जुलाई 2008  अहमदाबाद में एक के बाद एक कई बम धमाके हुए थे. दो दिन बाद सूरत से भी कई जिंदा बम बरामद किए गए थे.

Also Read – रामगढ़ में वांटेड बदमाश का हाफ एनकाउंटर, शिवराज उर्फ शिवा डोम को लगी गोली

38 दोषियों को फांसी और 11 दोषियों की उम्रकैद 

गुजरात हाईकोर्ट ने मामले में 38 दोषियों को फांसी की सजा और 11 दोषियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा. इन धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे. कोर्ट ने राज्य सरकार को मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 1 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है. यह राशि 31 मार्च 2027 तक देने को कहा गया है.

Also Read – रांची स्मार्ट सिटी परिसर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ई-रिक्शा बरामद होने से मामला संदिग्ध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here