महिला खिलाड़ियों के हित में आवाज उठाने पर धमकी का आरोप, असुंता लकड़ा ने खेल मंत्री और हॉकी इंडिया से की शिकायत

0
83

Ranchi : भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान, एशियाई खेलों की पदक विजेता और हॉकी इंडिया की चयन समिति की सदस्य असुंता लकड़ा ने हॉकी इंडिया के महासचिव एवं हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि झारखंड में हॉकी से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों और महिला खिलाड़ियों के हित में लगातार आवाज उठाने के कारण उन्हें धमकाया गया, अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया तथा चुप रहने का दबाव बनाया गया।

Also Read – रांची रेलमंडल ने लिया टेक्निकल ब्लॉक, ट्रेनें हुईं प्रभावित

असुंता लकड़ा ने पूरे मामले की लिखित शिकायत झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री सचिवालय तथा हॉकी इंडिया के अध्यक्ष को भेजी है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि खेल और खिलाड़ियों से जुड़े संवेदनशील मामलों पर सवाल उठाने के बाद उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

Also Read – रांची के अशोक नगर में बिल्डर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बॉडीगार्ड को लगी गोली

इस मामले के सामने आने के बाद झारखंड के खेल जगत में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक भोलानाथ सिंह की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले में संबंधित अधिकारियों और हॉकी इंडिया की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here