बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने बदला उम्मीदवार, अब नीरज कुमार सिन्हा मैदान में

0
56

Patna : बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवार में बदलाव कर दिया है। पार्टी ने अब नीरज कुमार सिन्हा को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले बीजेपी ने अभिषेक कुमार को टिकट दिया था। गुरुवार को अभिषेक कुमार ने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया है।

Also Read- रांची के अशोक नगर में बिल्डर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बॉडीगार्ड को लगी गोली

इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने तत्काल निर्णय लेते हुए नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया। उम्मीदवार बदलने के फैसले के बाद बांकीपुर सीट पर चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब सभी की नजरें नीरज कुमार सिन्हा के चुनाव प्रचार और विपक्ष की रणनीति पर टिकी हैं।

बीजेपी ने भरोसा जताया है कि नया उम्मीदवार पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here