Ramgarh: रांची राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, घाटी के ढलान पर ब्रेक फेल होने से लकड़ी से लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल चालक और खलासी की स्थिति की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Also Read- बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने बदला उम्मीदवार, अब नीरज कुमार सिन्हा मैदान में


