Ranchi: डॉ. शशिबाला सिंह को रिम्स का अंतरिम प्रभारी निदेशक बनाया गया है. इसको लेकर संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. बता दें कि रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार को तत्काल प्रभाव से निदेशक के पद से हटा दिया गया था. बताया गया कि निदेशक डॉ. राजकुमार के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी. उनपर विभागीय कामों को लगातार लटकाने और गुमराह करने का भी आरोप लगा.

इसे पढ़ें- रूस के विक्ट्री डे परेड में शी- जिंगपिन होंगे शामिल, पीएम मोदी ने पुतिन के न्यौते का अबतक नहीं दिया है जवाब

राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया

वहीं रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को हटाए जाने का मामला तूल पकड़ लिया है. सत्ता पक्ष जहां गोल-मोल जवाब दे रही है. वहीं, विपक्ष पलटवार कर रहा है. जेडीयू विधायक सरयू राय ने कहा की डॉ. राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है. वहीं, कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री का बचाव करते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक्शन होनी ही चाहिए. इसके अलावा जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि विपक्ष हर मुद्दे पर बेवजह की सियासत करती है. वहीं, बीजेपी ने पलटवार किया है.

इसे पढ़ें- झारखंड के 18 जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट, जानें आपके जिले का मौसम

बैठक में इस्तीफा देने का बनाया दबाव

इसपर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शासी परिषद की हालिया बैठक में निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों को बिना किसी अनुबंध के करोड़ों रुपये का भुगतान करने का दबाव स्वयं स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय सचिव द्वारा रिम्स निदेशक पर डाला जा रहा था. इस दौरान विभागीय सचिव ने शासी परिषद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने की कोशिश की. अनुचित भुगतान का दवाब नहीं मानने के साथ ही निदेशक ने उस बैठक में अपने इस्तीफा तक दे देने की बात कह दी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here