नेपाल की एक महिला के साथ पटना में दुष्कर्म, मामला दर्ज

0
309

Patna: नेपाल की एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. नेपाल की महिला को पटना जंक्शन के बाहर एक बस ड्राइवर ने झांसे में लिया. बताया जाता है कि वह सौतेली मां के टॉर्चर से परेशान होकर अपने घर से भागकर भारत आयी थी. यहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दो दिनों तक दुष्कर्म किया. पीड़ित महिला ने हवाई अड्डा थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस आरोपी बस ड्राइवर को खोज रही है.

डीएसपी अनु कुमारी ने बताया कि बुधवार को नेपाल निवासी एक महिला थाने में आयी और पुलिस को बताया कि वो अपनी सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर घर से भागी थी. वो पहले सिलिगुड़ी आयी और वहां से पटना जंक्शन पहुंची. पटना में उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई. जो महिला को प्राइवेट बस से अपने साथ लेकर गया. महिला ने दावा किया है कि उसके साथ उस व्यक्ति ने दुष्कर्म किया. अनु कुमारी ने कहा कि आरोपी एक प्राइवेट ड्राइवर है. महिला को बस में लेकर वह अलग-अलग जगहों पर भी गया था, ऐसी बात पीड़िता ने बतायी है. पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है. आरोपी पर केस दर्ज की जा रही है. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है और महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है. सत्यापन के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई के बारे में बताएगी.

नौकरी देने के नाम पर साथ लेकर गया था ड्राइवर
चर्चा है कि नेपाल की रहने वाली यह युवती पटना जंक्शन पहुंची तो स्टेशन के बाहर उसे बैठा देखकर बस ड्राइवर उसके पास गया. बातचीत में युवती ने बताया कि उसे नौकरी की तलाश है. जिसके बाद बस ड्राइवर ने उसे नौकरी देने की बात कही और साथ लेकर गया. उसके बाद दो दिनों तक उसकी इज्जत लूटता रहा. पीडिता गांधी मैदान के पास बैठी रो रही थी. बाद में उसे कुछ अन्य लोगों की मदद मिली तो थाने जाकर शिकायत दर्ज करायी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here