Jhar Media: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन नहीं रहे. दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. रामदास सोरेन को 2 अगस्त को जमशेदपुर स्थित आवास पर ब्रेन हेमरेज हुआ था. घोड़ाबांधा स्थित पैतृक आवास में बाथरूम में गिरने से रामदास सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
दिल्ली के अस्पताल में थे इलाजरत
जिसके बाद उन्हें तत्काल एयर एंबुलेंस के जरिए जमशेदपुर से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 15 अगस्त को इलाज के क्रम में रामदास सोरेन का निधन हो गया. शुक्रवार दोपहर को उनके हार्ट में भी समस्या होने के कारण तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और देर रात उनका निधन हो गया. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से राज्य में शोक की लहर है.



















































