New Delhi: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच परमाणु हमले की आशंका को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता है. ऐसे में हर किसी को सावधान रहने की जरुरत है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही न्यूक्लियर पावर देश हैं. इस हालात में पाकिस्तान का भारत को परमाणु हमले की धमकी देना एक गंभीर स्थिति को दर्शाता है.

परमाणु बम दुनिया का सबसे खतरनाक और विध्वंसक हथियार है. इसका असर सिर्फ विस्फोट तक सीमित नहीं रहता. इस हथियार का इस्तेमाल आखिरी बार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुआ था, जब अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए थे. हिरोशिमा पर हुए हमले में कुछ ही मिनटों में करीब 80,000 लोगों की मौत हो गई थी. विस्फोट से उत्पन्न हुई जबरदस्त गर्मी के कारण कई लोग जलकर खाक हो गए थे.

सबसे घातक असर उस वक्त फैलने वाले रेडिएशन का था, जो न केवल तत्काल मौत का कारण बना, बल्कि इसके दुष्प्रभावों ने कई लोगों की जिंदगी को लंबे समय तक प्रभावित किया. इस रेडिएशन का असर आज भी हिरोशिमा में महसूस किया जा सकता है. वहीं, नागासाकी पर हुए हमले में शहर का 80 फीसदी हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया था. इन घटनाओं ने यह साबित कर दिया कि परमाणु हमले का असली खतरा केवल विस्फोट नहीं, बल्कि उसके बाद फैलने वाला खतरनाक रेडिएशन होता है, जिसका असर पीढ़ियों तक रहता है.

ऐसे बचें रेडिएशन से

अगर किसी देश पर परमाणु हमला होता है, तो बचाव हो सकता है. इसके लिए कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए. इसमें रेडिएशन के फैलने के तुरंत बाद, भागने की बजाय सुरक्षित स्थान पर खुद को छिपा लेना चाहिए. जहां भी कोई ठंडी और सुरक्षित जगह मिलती हो, तुरंत वहां पनाह लेना चाहिए और अगले 24 घंटे तक घर में ही रहना चाहिए.

रेडिएशन के कण कपड़ों में चिपक सकते हैं, इसलिए पहले अपने कपड़े तुरंत उतार लेना चाहिए. इन्हें एक प्लास्टिक बैग में बंद करके इंसानों और जानवरों से दूर कर देना चाहिए. खुद को साफ करने के लिए साबुन और पानी से अच्छे से नहाना चाहिए. इसमें शरीर को ज्यादा न रगड़ें और आंख, नाक और कान को साफ करने के लिए सिर्फ साफ कपड़े का इस्तेमाल करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here