पांच राज्यों में चुनावी रिजल्ट पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹993 महंगा

0
57

New Delhi: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले ही महंगाई ने आम लोगों और खासकर कारोबारियों को बड़ा झटका दे दिया है। 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी की गई है।

नई दरों के अनुसार, 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹993 तक की वृद्धि हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर ₹3071.50 हो गई है, जो पहले की तुलना में काफी अधिक है।

इसे पढ़ें – झारखंड में 1 मई से जनगणना-2027 का पहला चरण, ऐसे करें स्व-गणना 

इस फैसले का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे व्यवसायों पर पड़ेगा। गैस की लागत बढ़ने से इन कारोबारियों का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

व्यापारियों का कहना है कि पहले से ही बढ़ती महंगाई और कम होती ग्राहकी के बीच यह बढ़ोतरी उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई है। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो बाजार में वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में और उछाल आ सकता है।

इसे पढ़ें- रामगढ़ में साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार, देशभर में 274 शिकायतें हैं दर्ज

चुनावी माहौल के बीच आई इस महंगाई ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज कर दी है, और आने वाले दिनों में यह मुद्दा चुनावी बहस का केंद्र बन सकता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here