झारखंड में सेकेंडरी टीचर की भर्ती: 1373 पदों पर आवेदन 18 जून से शुरू

0
386
jssc

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के 510 सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालयों में सेकेंडरी टीचर के 1373 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की घोषणा की है. इसके लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन की प्रक्रिया 18 जून 2025 से शुरू होगी और 17 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि तक चलेगी.

अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रताओं के अनुसार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा शुल्क भुगतान, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2025 है. आवेदन का प्रिंटआउट 21 जुलाई तक निकाला जा सकता है.

यदि आवेदन में कोई त्रुटि हो जाती है, तो 23 से 25 जुलाई 2025 तक नाम, जन्मतिथि, ई-मेल और मोबाइल नंबर को छोड़कर अन्य विवरणों में सुधार किया जा सकता है. श्रेणीवार रिक्तियां, पात्रता और अन्य दिशा-निर्देश वेबसाइट पर अधिसूचना में उपलब्ध हैं. अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि समय पर आवेदन कर लें और अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here