भारत के हमलों और एयर डिफेंस सिस्टम ने उड़ाए पाक के होश, सेना प्रमुख मुनीर को हटाया

0
304

Jhar Media: भारत से मिल रहे जवाबी हमलों के बीच आसिम मुनीर को पाकिस्तानी सेना प्रमुख के पद से बर्खास्त कर, हिरासत में लिया गया है. लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को पाकिस्तान का नया सेना प्रमुख बनाया गया है.

भारत के मुंहतोड़ प्रतिउत्तर के बाद कश्मीर से गुजरात तक पाकिस्तानी हवाई हमले एकदम धीमे या बंद हो गए है.

BLA ने पाक के कई शहरों पर जमाया कब्जा

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी, BLA ने पाकिस्तान की सेना पर पीछे से हमला किया है और गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया है. अन्य विद्रोही संगठनों ने भी पाकिस्तान आर्मी पर हमला कर दिया है. यानी पाकिस्तान सैंडविच बन चुका है और उसका टूटना तय है.

इंडियन आर्मी ने क्या कहा

पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्य रात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए. पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई संघर्ष विराम उल्लंघन (सीएफवी) भी किए.

ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और सीएफवी को मुंहतोड़ जवाब दिया गया.

भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा.

अमेरिका ने पाक को चेताया 

अमेरिका ने पाकिस्तान को फटकार लगाई है. अमेरिका की ओर से कहा गया की वो आतंकवाद को समर्थन करना बंद करे. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा की आतंकवाद पर पाकिस्तान कड़े कदम उठाए.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here