कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें देश-दुनियां की 15 बड़ी खबरें

0
60
BREAKIN NEWS
सांकेतिक तस्वीर

देश-राज्यों से बड़ी खबरें…

  •  पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया नया वीडियो, बोले- जंतर-मंतर पर बच्चों ने मुझे, मेरी मां को गालियां दी, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं.
  • PM मोदी आज आंध्र प्रदेश-कर्नाटक के दौरे पर, चुट्टिलू कॉटेज जैसी डिजाइन वाले भोगापुरम एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, इसकी लागत 5000 करोड़ रुपए
  • तेल-गैस खोज के लिए 84,084 करोड़ की योजना को मंजूरी, कैबिनेट की बैठक में हुए कई फैसले, किसान सम्मान निधि योजना भी 5 साल बढ़ाई गई.
  • विदेश मंत्रालय की न्यूयॉर्क टाइम्स को दो टूक: पाकिस्तानी कश्मीर शब्द पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- यह हमारा हिस्सा.
  • देश चलाना है तो कानून भी बनेंगे’: संसद में प्रदर्शन पर सख्त रिजिजू; बोले- ‘पूरा समय दिया, अब शिकायत क्यों?
  • सड़कों पर पशुओं से हादसों में मुआवजा दिया जाए, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- केंद्र और राज्य सरकारें इसके लिए कानूनों में संशोधन करें.
  • अगस्त में 5 बदलाव- कॉमर्शियल सिलेंडर 192 रुपए सस्ता, तत्काल टिकट के लिए नया टोकन सिस्टम; CKYC 2.0 का नया अपग्रेडेड सिस्टम भी लागू
  • आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी; 10 दिन में दूसरी बड़ी घटना, सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार घटना की जिम्मेदारी लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) के शैडो संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है.
  • दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद, IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया.
  • कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार बड़ा हादसा हो गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र जटवाड़ा पुल के पास शुक्रवार शाम गंगनहर में नहाते समय चार कांवड़ यात्री डूब गए। हादसे में चारों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवकों के शव गंगनहर से बरामद कर लिए गया.
  • साउथ इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका जमुना रानी का निधन; 88 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
  • क्लास नहीं चलने और स्कूल में टीचर्स की कमी से भड़के छात्र, महाराष्ट्र के बीड में जोरदार प्रदर्शन.
  • कॉमनवेल्थ गेम्स-जेवलिन में नीरज को सिल्वर, यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज, जूडो में 15 मिनट में 2 गोल्ड; तेजस्विन ने डेकाथलॉन में पहली बार मेडल दिलाया.
  • गुजरात में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में हाई अलर्ट; मौसम विभाग का दावा- अगस्त और सितंबर में कम बारिश होगी.
  • ईरान पर हमले रोकने का बिल एक वोट से गिरा, अब राष्ट्रपति को मिलिट्री एक्शन का अधिकार; ट्रम्प के एक सांसद ने वोटिंग नहीं की.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here