Jhar Media: दिल्ली में इन दिनों 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन छाया हुआ है. आज से 13 सितंबर तक राजधानी में कड़ी सुरक्षा और भारी ट्रैफिक बदलाव लागू हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच गए और तीन दिन के दौरे पर हैं. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सात साल बाद पहली बार भारत आ रहे हैं. समिट का आयोजन भारत मंडपम में 13 और 14 सितंबर को होगा.
इसे भी पढ़ें– आज से तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो सहित कई देशों के शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं.
ये गेस्ट हो रहे शामिल
व्लादिमीर पुतिन: रूस के राष्ट्रपति
शी जिनपिंग: चीन के राष्ट्रपति
मसूद पेज़ेशकियन: ईरान के राष्ट्रपति
सिरिल रामफोसा: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति
प्रबोवो सुबियांटो: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति
अब्देल फत्ताह अल-सिसी: मिस्र के राष्ट्रपति
इसे भी पढ़ें- व्हाट्सएप पर खोला शादी का कार्ड, बैंक अकाउंट से उड़ गए 2.73 लाख
सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
सुरक्षा के लिए करीब 15 हजार दिल्ली पुलिसकर्मी, पैरामिलिट्री की 200 कंपनियां और 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि शहर पूरी तरह बंद नहीं होगा, लेकिन वीवीआईपी काफिलों के गुजरने के दौरान कुछ देर के लिए रास्ते रोके जा सकते हैं.


