Ranchi : शहर के डोरंडा थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा कई राउंड फायरिंग किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल फायरिंग के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना को किस उद्देश्य से अंजाम दिया गया। घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फायरिंग करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


