रांची में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, छह महीने में 52 हजार से अधिक डॉग बाइट के मामले

0
50

Ranchi : शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर सुबह-शाम टहलने निकलने वाले लोग भी दहशत में हैं। शहर के कई इलाकों में कुत्तों के झुंड राहगीरों का पीछा करते और हमला करते देखे जा रहे हैं।

Also Read – वियतनाम में नाव हादसा: 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

छह महीने के आंकड़ों ने चौंकाया

सदर अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से जून 2026 के बीच डॉग बाइट के 52,669 मामले दर्ज किए गए हैं। यानी औसतन हर दिन करीब 300 लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं। यह आंकड़ा शहर में बढ़ती समस्या की गंभीरता को दर्शाता है।

अवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से बनी चिंता 

विशेषज्ञों का कहना है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या, नियमित नसबंदी और टीकाकरण अभियान में कमी तथा कचरा प्रबंधन की समस्याएं इस स्थिति के प्रमुख कारण हैं। वहीं, नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रभावित इलाकों में ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

Also Read – रांची रेलमंडल ने लिया टेक्निकल ब्लॉक, ट्रेनें हुईं प्रभावित

शहरवासियों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए व्यापक अभियान चलाने, नसबंदी और एंटी-रेबीज टीकाकरण को तेज करने तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here