झारखंड में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, सभी 24 जिलों में वज्रपात की चेतावनी 

0
76

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 24 जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है। किसानों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें- विवादों में घिरे जयराम महतो ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, MP-MLA कोर्ट ने मांगी केस डायरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here