मंईयां सम्मान की लाभुकों की बल्ले-बल्ले, तीन महीने की किस्त मिल रही एक साथ

0
194
maiya samman
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi: झारखंड में मंईयां सम्मान की लाभुकों महिलाओं का इंतजार खत्म हो गया है. सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया की शनिवार शाम से महिलाओं के खाते में तीन महीने की किस्त 7500 रुपये एक साथ जानी शुरू हो गई. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य की माताओं बहनों को राज्य सरकार ने सौगात दी है.

तीन महीने की किस्त मिल रही एक साथ

मंईयां सम्मान की लाभुकों को एक साथ तीन महीने की किस्त भेजी जा रही है. विभाग से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद नोडल बैंक को राशि हस्तांतरित कर दी गई है. इसके बाद सभी जिलों के कोषांगों को निर्देश दिया गया की लाभुकों के खाते में जनवरी, फरवरी और मार्च की किस्त एक साथ भेजी जाये. इस तरह महिला लाभुकों के खाते में एक साथ तीन महीने की किस्त 7500 रुपये जाने लगी. बताते चलें की मंईयां सम्मान और अन्य पेंशन की राशि लाभुकों को नहीं मिलने पर बीजेपी लगातार सवाल उठा रही थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here